RSS

Monthly Archives: फ़रवरी 2012

मस्ती की पाठ’शाळा’.

आजकल बॉलिवूड में केवल रीमेक और सिक्वेल के आधार पर फ़िल्में बनाकर जी रही है, ऐसा ही लग रहा है। अन्य भारतीय भाषाओं की फ़िल्मों की कथाऎं चुराकर आज बॉलिवूड में फ़िल्में बनती हैं। यही फ़िल्में आंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की पहचान बनाई जाती है। लेकिन इस के अलावा भारतीय भाषाओं में भी फ़िल्में बनती है, यह शायद बहुत ही कम बॉलिवूड प्रेमी जानते होंगे। इन में से मराठी फ़िल्में पिछले कुछ सालों से नये नये रूप तथा कथाऎं लेकर दर्शकों के सामने आ रही है। इन्हें बहुत ही कम भारतीय दर्शक अंकित करते हैं। कई बार तो ऐसा लगता है, की मराठी मातृभाषावालें लोग ही यह नहीं जानते होंगे की मराठी में बॉलिवूड से बेहतर फ़िल्में बाई जा रही है। इन्हीं फ़िल्मों में अभी अभी रिलीज़ हुई ’शाळा’ इस फ़िल्म का नाम दर्ज़ किया जा सकता है।

मैं वैयक्तिक रूप से मराठी फ़िल्म-सृष्टी को भाग्यवान मानता हूं, के पिछले कई सालों से मराठी में अधिकाधिक युवा निर्देशक अपनी फ़िल्में बना रहे हैं, जिन में उमेश कुलकर्णी, विजु माने, रवी जाधव इन निर्देशकों का नाम शामिल है। इसी श्रुंखला में मैं ’शाळा’ के २५ वर्षीय युवा निर्देशक सुजय डहाके का नाम शामील करना चाहुंगा। इस फ़िल्म के बारे मे मैने कुछ छह-सात महिने पहले सुना था। युवा निर्देशक की वजह से शायद इस फ़िल्म को ’डिस्ट्रीब्युटर’ नहीं मिल रहे थे। लेकिन महेश मांजरेकर के ’ग्रेट मराठा इंटरटेनमेंट’ ने इस फ़िल्म को वितरित किया। बॉलिवूड की फालतू से फालतू फ़िल्में अच्छा-खासा कमा लेती है, लेकिन प्रभावशाली मराठी फ़िल्में दर्शकों के सामने आने की राह देखती रहती है। शायद यही भारतीय फ़िल्मजगत का एक दुख है। खैर.. इन बातों को छोडकर ’शाळा’ के बारें मे बात करते है।

अगर आपने ग्रामीण भारत के किसी पाठशाला से अपनी पढ़ाई पूरी की है तो यह फ़िल्म ही आपकी कहानी है, ऐसा समझो। ग्रामीण महाराष्ट्र के किसी पिछडे गांव का एक स्कूल और वहा के छात्र यही इस फ़िल्म के मुख्य पात्र हैं। युवा अवस्था में प्रवेश करने का काल तथा इसी बीच होनेवाला प्यार… यही इस फ़िल्म की मुख्य कथारेखा है। कथा तो सीधी साधी नज़र आयेगी, मगर निर्देशक ने जिस तरिके से इसे परदे पर पेश किया है, वो काबिलें तारीफ़ है। ग्रामीण पाठशालों के कई निराले अंगो का दर्शन इस फ़िल्म से होता है। विद्यार्थी अवस्था तथा युवावस्था का मिश्रण करने में और उसे पेश करने मे जो चालाखी दिखाई है, इसी वजह से फ़िल्म अपना मनोरंजन करती है। फ़िल्म के ’हिरो-हिरोईन’ तो वैसे है ही नहीं, लेकिन छात्रों को ही ’हिरो-हिरोईन’ मान लिया तो भी चलेगा। युवा कलाकारों का अभिनय ही फ़िल्म की मुख्य ताकत थी। और वह ताकत पूरी तरह से फ़िल्म में दिखाई देती है। वैसे तो ’शाळा’ में दिलिप प्रभावळकर, नंदू माधव, जितेंद्र जोशी, संतोष जुवेकर, अमृता खानविलकर, वैभव मांगले, आनंद इंगळे ऐसे मराठी के कई बडे कलाकार नज़र आते है। लेकिन मुख्य भूमिका तो अंशुमन जोशी, केतकी माटेगांवकर और केतन पवार यह तीन युवा कलाकारों मे खातें मे आयी है। और वही अपनी छांप छोड जाते है। और एक खास बात यह है के केतकी माटेगांवकर इस फ़िल्म मे मुख्य भूमिका में है, लेकिन पूरी फ़िल्म में उसे सिर्फ़ ’शिरोडकर’ नाम से ही जाना गया है।

मराठी फ़िल्मों में कई बार बहुत ही छोटी-छोटी बातों पर बारिकी से ध्यान दिया जाता है। ’देऊळ’ के बाद इसी फंडे को अंकित करने वाली फ़िल्म ’शाळा’ है, ऐसा मै मानता हूं। फ़िल्म की कहानी कैसी भी हो मगर निर्देशक का नज़रिया ही उस फ़िल्म दर्जा प्राप्त कर देता है। महाराष्ट्र के सभी मुख्य अंग्रेजी और मराठी समाचारपत्रों ने इस फ़िल्म को साढ़ेतीन और चार स्टार से गौरवित किया है। मैं भी उन से सहमत हूं। अगर आप बहुत दिनों से फ़िल्मों का नयापन ढूंढने की कोशिश कर रहे हो तो एक बार ’शाळा’ ज़रूर देखियेगा!

Advertisement
 

टैग: ,

सिल्क की अधुरी कहानी

हिंदी अथवा अन्य भारतीय भाषाओं की फिल्मों में अक्सर यही देखा गया है की, हिरो की अदाकारी पर ही फ़िल्म चलती हैं। बहुत ही कम मौकात ऐसे आये है, जब फ़िल्म क हिरोईन फ़िल्म चलाती है। इन्ही कुछ फ़िल्मों में ’द डर्टी पिक्चर’ का आज ज़रूर शामिल होगा। जिसे सही तरिके से actress कहा जाए ऐसी बहुत ही कम actress हिंदी फ़िल्मों में आज मौजुद है। शबाना आज़मी, माधुरी दिक्षित, नर्गीस तथा स्मिता पाटिल का जमाना चला ही गया ऐसा लग रहा था। लेकिन आज भी प्रियंका चोप्रा तथा विद्या बालन सही रूप से actress का ख़िताब पहन चल रही है।

’द डर्टी पिक्चर’ जब रिलीज़ हुई तब देखने का मौका नहीं मिला था। लेकिन उसकी डिवीडी रिलीज होने के बाद यह फ़िल्म देखी। विद्या बालन ने सही रूप से सिल्क स्मिता को परदे पर पेश किया है। ’द डर्टी पिक्चर’ जुनुबी भारत की कलाकार सिल्क स्मिता पर आधारित है ऐसा सुना था मगर ये सिल्क कौन है? इसकी जानकारी फ़िल्म देखने के बाद मिली। विद्या ने यह किरदार निभाने के लिए जो मेहनत की है, वो तारीफ़ के काबिल ही है। इससे पहले प्रियदर्शन की फ़िल्म ’भूलभुलैय्या’ में विद्या को actress के रूप में मैने देखा था। विद्या ने किसी चैनेल पर एक इंटरव्ह्यु में कहा था के, सिल्क का रोल मुझे समझ में आया लेकिन सिल्क नही!… सच ही कहा था उसने। फ़िल्म देखकर यह सवाल हर एक के मन में तो ज़रूर आयेगा। फ़िल्म के कई डायलॉग से सिल्क के विचार पहचान आ सकते है। उन्हीं विचारों की वजह से उसकी ज़िंदगी की कहानी शायद अधुरी रह गयी।

शायद इस किरदार की वजह से सिल्क स्मिता का नाम आये तो विद्या बालन का ही चेहरा सामने आता है।